Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर दिखेगा गर्मी का विकराल रूप, कल इन जिलों में सकती है बारिश
Haryana Today Weather: हरियाणा में बारिश जो कई दिनों से चालू थी अब रुक गई है। अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। कल की गर्मी से सबका बुरा हाल हुआ। बारिश के कारण जो तापमान न्यूनतम हुआ था वो अब बढ़ने लगा है। हरियाणा के आज के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश जो कई दिनों से चालू थी अब रुक गई है। अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। कल की गर्मी से सबका बुरा हाल हुआ। बारिश के कारण जो तापमान न्यूनतम हुआ था वो अब बढ़ने लगा है। हरियाणा के आज के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
कल पड़ी भयंकर गर्मी

कल 8 जून के मौसम की बात करें तो सूरज दादा ने अपना भयंकर रूप ले रखा था। धूप में बाहर निकलना बड़ा ही मुश्किल हो रहा था। कई जिलों में ताती लू ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। कल तापमान ने भी विकराल रूप ले रखा था। कल सबसे ज्यादा तापमान सिरसा जिले में 45 डिग्री दर्ज किया गया।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 9 जून तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। 9 जून को हरियाणा में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह और शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलने से दिन में कुछ राहत मिलेगी। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।
10 जून से फिर छाएंगे काल बादल

हरियाणा में 10 जून से काले बादल फिर मंडराने लगेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।











