Haryana Weather: हरियाणा के सिरसा सिरसा समेत इन जगहों पर आंधी-बरसात का अलर्ट, इन जिलों बारिश हुई शुरू

हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, कल से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को बिल्कुल ठंडा कर दिया है

Haryana News: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, कल से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को बिल्कुल ठंडा कर दिया है और गर्मी से पूरी तरह राहत दी है। आज मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में बारिश का मौसम शुरू हो गया है। आइए जानते हैं मौसम की ताजा जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार और फतेहाबाद के जाखल और टोहाना में भारी बारिश हुई जबकि जींद में बूंदाबांदी हुई। गुरुग्राम के फर्रुखनगर, पानीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर और कैथल में सुबह हल्की बारिश हुई। हरियाणा मौसम

मौसम विभाग ने अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. चौधरी चरण सिंह; मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते हरियाणा में जून तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है

कहां होगी बारिश…

18 जून: मौसम विभाग के मुताबिक, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना नहीं है. हिसार,भिवानी,जींद,कैथल,कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25 फीसदी बारिश होने का अनुमान है। महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकुला और यमुनानगर में 25 से 50 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है।

19 जून: मौसम विभाग के मुताबिक, अंबाला, पंचकुला और यमुनानगर में 75 से 100 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जिंद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, गुरुग्राम में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना है. इसके अलावा पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा मौसम

20 जून के बाद मानसून का प्रवेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 2 से 3 दिन में मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। मानसून अब मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। हरियाणा में इसके 20 जून के बाद कभी भी दस्तक देने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार आमतौर पर मानसून 29 जून के आसपास हरियाणा में दस्तक देता है। अगर यह पहले आया तो करीब एक सप्ताह पहले आ जाएगा।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!