Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज जमकर बरसेंगे मेघराजा, मौसम विभाग ने 9 जिलों में जारी किया अलर्ट
मानसून के आगमन के साथ ही पूरे प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। रविवार से अगले दो दिनों में धीरे-धीरे पूरे हरियाणा में मानसून के छाने की उम्मीद है। रविवार को नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है

Haryana Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ ही पूरे प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। रविवार से अगले दो दिनों में धीरे-धीरे पूरे हरियाणा में मानसून के छाने की उम्मीद है। रविवार को नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में प्रदेश के आठ जिलों यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इस बीच, शनिवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हुई। मानसून की बारिश के साथ कुछ जिलों में लू भी चली। सिरसा जिले में तापमान फिर 40.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 जुलाई को पूरे प्रदेश में मानसून के छाने की उम्मीद है।
पिछले दो दिनों से मानसून की गति धीमी है और बारिश नहीं हो रही है। शनिवार से इसकी गति फिर तेज हो गई है। अब पूरे हरियाणा में बारिश होगी। इस बार मानसून तय समय से पहले आया है। शनिवार को भी प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हुई।
भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश की उम्मीद रहेगी, लेकिन नौ जिले ऐसे हैं जहां ऑरेंज और आठ येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। साथ ही वैज्ञानिकों ने भारी बारिश की चेतावनी दी है।
पिछले दो दिनों से मानसून की गति धीमी चल रही है और बारिश नहीं हो रही है। शनिवार से इसकी गति फिर तेज हो गई है। अब पूरे हरियाणा में बारिश होगी। इस बार मानसून तय समय से पहले आया है। शनिवार को भी प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हुई।
भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश की उम्मीद रहेगी, लेकिन नौ जिले ऐसे हैं जहां ऑरेंज और आठ येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। साथ ही वैज्ञानिकों ने भारी बारिश की चेतावनी दी है।