Gurugram NewsHaryana News

Haryana Trefic Rule: हरियाणा में यातायात नियमों की उडी धज्जियां, पिछले 90 दिन में काटा इतना चालान

Haryana Trefic Rule: हरियाणा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर वर्ष 2025 के पहले तिमाही (1 जनवरी से 31 मार्च) यानी 90 दिन में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को कुल 10,13,422 चालान जारी किए हैं।Haryana Trefic Rule

दोपहिया वाहन का कटा सबसे अधिक चालान

पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 10,13,422 कुल चालानों में से 5,63,485 चालान सीसीटीवी कैमरों से किए गए हैं। 4,49,931 ई-चालानिंग मशीनों से और केवल 6 चालान मैनुअल तरीके से किए गए। सबसे अधिक चालान दोपहिया वाहन सवारों के बिना हेलमेट 2,82,020 किए गए हैं। इसके बाद ओवरस्पीड से वाहन चलाने पर 1,97,661 चालान, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र न होने के 1,32,267, थर्ड पार्टी बीमा न होने के 1,12,055, रॉन्ग पार्किंग के 1,26,012 और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 1,09,673 चालान किए गए हैं। बुलेट बाइक से पटाखे चलाने वाले साइलेंसरों वालों पर हरियाणा पुलिस ने 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक ऐसे 2049 वाहनों का चालान किया है।Haryana Trefic Rule

पुलिस महानिदेशक से की ये अपील

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!