Haryana: हरियाणा सरकार की इस योजना का ऐसे उठायें लाभ ,  मिलेगी 40 दिन में सब्सिडी 

Haryana:   हरियाणा सरकार ने मत्स्य पालन विभाग की 8 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में कर दिया है। इन सेवाओं की समय-सीमा तय की है। मुख्य सैक्रेट्ररी अनुराग रस्तोगी ने इसकी नोटिफिकेशन जारी की गई है।

अब सघन मत्स्य विकास कार्यक्रम के तहत पंचायतों के तालाबों व निजी तालाबों के सुधार के लिए सब्सिडी 40 दिन में उपलब्ध करवाई जाएगी।Haryana

अब मत्स्य पालन से जुड़े SC परिवारों के लिए मछली उत्पाद की बिक्री के लिए रेहड़ी समेत स्टोव या गैस चूल्हा, बर्तन पर सब्सिडी, मछली पकड़ने के जाल व खाद-खुराक पर सब्सिडी भी 40 दिन के अन्दर उपलब्ध करवाई जाएगी।Haryana

खेल के लिए केवल फिशिंग रॉड से मछली पकड़ने का लाइसेंस 3 दिन के अंदर जारी किया जाएगा। इन सभी सेवाओं के लिए संबंधित जिले के मत्स्य पालन अधिकारी को अधिकारी नोमिनेट किया गया है।Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button