Haryana Toll Tax: हरियाणा में इस टोल टैक्स से गुजरना हुआ महंगा, अब देना होगा इतना टोल

Haryana Toll Tax:   हरियाणा में 1 अप्रैल 2025 से टोल टैक्स में बढ़ोतरी लागू हो गई है। इसके बाद हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को ₹5 से लेकर ₹25 तक अतिरिक्त टोल टैक्स देना होगा। प्रदेश भर में करीब 24 टोल हैं, जो इन बढ़ी हुई कीमतों से प्रभावित होंगे। टोल अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया हर साल टोल टैक्स में बढ़ोतरी करता है। किसी भी वाहन चालक में नई दरों की जानकारी को लेकर कोई भ्रम न रहे, इसके लिए टोल बूथों पर सभी लिस्ट लगा दी गई हैं।

गदपुरी टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें

फरीदाबाद-पलवल के बीच पड़ने वाले गदपुरी टोल प्लाजा पर टोल दर में 5 से 20 रुपये और मासिक पास में ₹10 की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल एक तरफ का किराया 120 रुपये है, लेकिन 1 अप्रैल से 5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 125 रुपये टोल टैक्स देना होगा। फिलहाल दोनों तरफ का टोल टैक्स 180 रुपये है, लेकिन अगले महीने से इसके लिए 185 रुपये देने होंगे। अतिरिक्त शुल्क देना होगा इसी तरह कमर्शियल वाहनों को एक तरफ का 190 रुपये की जगह 195 रुपये, दोनों तरफ का 280 रुपये की जगह 290 रुपये देने होंगे। भारी वाहनों को एक तरफ का 385 रुपये की जगह 400 रुपये और दोनों तरफ का 580 रुपये की जगह 600 रुपये देने होंगे। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों के मासिक पास में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 1 अप्रैल से ऐसे लोगों को 340 की जगह 350 रुपए देने होंगे। लाखों वाहन चालक होंगे प्रभावित गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर 5 रुपए बढ़ाए गए हैं। यहां से रोजाना 60000 से 70000 वाहन गुजरते हैं। यहां निजी कार, जीप और वैन के लिए 50 रुपए, हल्के मोटर वाहन और मिनी बस के लिए 125 रुपए और बस और ट्रक के लिए 255 रुपए टोल टैक्स लगेगा। इसके अलावा निजी कार, जीप और वैन के लिए 950 रुपए का मासिक पास बनेगा। महेंद्रगढ़ में हाईवे नंबर-148बी पर सिरोही बहाली नांगल चौधरी और हाईवे नंबर-152डी पर नारनौल में जाट गुवाना में बने टोल पर पांच फीसदी टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जींद के खटकड़ टोल प्लाजा पर 5 रुपये से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह, अन्य टोल प्लाजा पर भी 1 अप्रैल से यह बढ़ोतरी लागू होगी।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button