Haryana News

Haryana : हरियाणा के इस जिले में चला प्रशासन का पीला पंजा, अवैध कब्जों को किया ध्वस्त

Advertisement
Advertisement

Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ में अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सेक्टर-3 में नगर निगम टीम ने पुलिस की मदद से अवैध कब्जों को तोड़ा है। निगम संयुक्त आयुक्त करन सिंह भदोरिया ने बताया कि उन्होंने टीम को ऐसे निर्माणों को तोड़ने के निर्देश दिए हुए हैं, जो बिना नक्शे के बने हुए हैं। यदि कोई निगम से नक्शा पास नहीं कराता है तो उसके निर्माण को सील करने के लिए कहा गया है।

जब भी वह नक्शा पास करा लेगा तो उसकी सील को खोल दिया जाएगा। इसी के तहत शहर में अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। बताया गया कि सेक्टर-तीन में 25 अवैध निर्माणों को तोड़ा है। वहीं, के मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था। ये तोड़फोड़ सेक्टर-तीन पेट्रोल पंप के सामने की गई है।

Advertisement
WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!