Haryana News

Haryana Double Tacker Train: हरियाणा के इस जिले को बड़ी सौगात, अब चलेगी ये खास ट्रेन

Advertisement
Advertisement

Haryana Double Tacker Train:  फरीदाबाद और परयाल में स्थित औद्योगिक इकाइयों के लिए यह बड़ी राहत है। उत्पाद और कच्चा माल तेज, सुलभ और सुरक्षित तरीके से अहमदाबाद पहुंच सकेगा। यह संभव हुआ है न्यू पृथला से जुड़े डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के जरिए, जिसमें पलवल और असावटी रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

औसत गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा

Advertisement

पहली बार इस रूट पर डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन चलाई गई है, जिसे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार चमोली और डीएफसीआई के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने हिंद टर्मिनल लॉजिस्टिक पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों का दावा है कि अब खाद्य सामग्री, दूध और अन्य जरूरी सामान कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे, जिससे खराब होने की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी। डीएफसी रूट को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से मालगाड़ियों के संचालन के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल मालगाड़ियां औसतन 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे औद्योगिक इकाइयों के उत्पाद तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

न्यू पृथला में बना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्टेशन

न्यू पृथला में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्टेशन बनाया गया है, जो पलवल और असावटी स्टेशनों से सीधा जुड़ा हुआ है। इससे फरीदाबाद और परयाल के उद्योगपति हिंद टर्मिनल लॉजिस्टिक पार्क के जरिए अपने उत्पाद आसानी से देशभर में भेज सकेंगे। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ने के बाद फरीदाबाद और परयाल के उद्योगों को तेज, सस्ता और सुरक्षित परिवहन मिलेगा। इससे न सिर्फ लॉजिस्टिक समय कम होगा, बल्कि आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!