Haryana News

Haryana School Teachers: हरियाणा के सरकारी स्कूलों से जल्द दूर होगी शिक्षकों की कमी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दी जानकारी

Advertisement
Advertisement

 

Haryana School Teachers: हरियाणा में 14295 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। प्रदेश सरकार शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गंभीर है। मेवात काडर में पीआरटी के 1456 रिक्त पदों को भरने के लिए मांग पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पहले ही भेजा जा चुका है।

Advertisement

टीजीटी (विभिन्न विषयों) के 3427 पदों को भरने बारे हरियाणा कौशल रोजगार निगम को इंडेंट भेजा जा चुका है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी।

चयनित उम्मीदवारों को जल्द दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

शक्ति रानी शर्मा ने कालका के स्कूलों में इन पदों के विरूद्ध वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या को लेकर सवाल किया था। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कालका में कुल 262 राजकीय विद्यालय संचालित हैं।

इसमें 3 संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 03 पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व उच्च विद्यालय, 24 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 8 उच्च विद्यालय, 50 माध्यमिक विद्यालय, 22 संस्कृति प्राथमिक विद्यालय और 152 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।

इन सभी स्कूलों में पीजीटी के 456, टीजीटी के 536 और पीआरटी व जेबीटी के 458 स्वीकृति पद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीजीटी (विभिन्न विषयों) के 4780 पदों को भरने बारे मांग-पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग को भेजा गया था। जिसके विरुद्ध 1704 पदों को भरने बारे सिफारिशें विभाग में प्राप्त हो चुकी हैं।

अतिशीघ्र इन चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। विभाग द्वारा पीजीटी (विभिन्न विषयों) पदोन्नति कोटे के 4550 रिक्त पदों को भरने बारे पदोन्नति मामले आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें से कुल 3371 शिक्षकों के मामले प्राप्त हो चुके हैं। अतिशीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!