Haryana: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, इन 44 गांवों को मिलेगी फ्री बिजली

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के रोहतक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सोलर गांव विकसित किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता में PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत भाग लेने के लिए जिले के 44 गांवों का चयन किया गया है। जिनमें से एक गांव मॉडल सोलर गांव बनेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की हिदायत अनुसार, मॉडल सोलर गांव के लिए चयनित गांवों में प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांवों में सोलर ऊर्जा के ढांचा को विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जिला में सोलर से युक्त गांव विकसित करना है। गांवों में ऊर्जा के लिए हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। Haryana News

मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के उद्देश्यों में गांवों को अपनी आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बिजली बिलों पर खर्च होने वाली राशि को बचाने में मदद करना है। गांव के सभी घरों व सार्वजनिक भवनों को 24 घंटे सोलर ऊर्जा से संचालित करते हुए मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, योजना का उद्देश्य रिहायशी एवं सार्वजनिक भवनों की छतों पर सोलर लगाना, सभी घरों में सोलर आधारित लाइट व्यवस्था, गांवों में सोलर आधारित जल व्यवस्था, कृषि कार्यों के लिए सोलर पंप तथा गांव की गलियों व सड़कों पर सोलर लाइट लगाकर गांव के आधारभूत ढांचे को विकसित करना है। Haryana News

एक करोड़ का पुरस्कार

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता के लिए जिला के 44 गांवों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव को सोलर एनर्जी ढांचा को विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इन गांवों का किया गया चयन

Haryana News जानकारी के मुताबिक, जिला के चयनित गांवों में टिटौली, चिड़ी, सांघी, खिड़वाली, इस्माइला 11बी, खरावड़, भालोट, जसिया, हसनगढ़, रूडक़ी, समचाना, रिठाल फोगाट, गांधरा, मकडौली कलां, पाकस्मा, किलोई दोपाना, किलोई खास, कंसाला, घरौंठी, बहुअकबरपुर, फरमाणा खास, लाखनमाजरा, गिरावड़, किशनगढ़, मदीना कोरसान, मदीना गिंधराण, निंदाना टीगरी, मोखरा खास, सीसर खास, खरकड़ा छाजान, भैणी महाराजपुर, बैंसी, बहलबा, मोखरा खेड़ी, काहनौर, बालंद, सुंडाना, बनियानी, करौंथा, निंगाना, कटेसरा, पिलाना व रिटौली शामिल है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!