Gurugram में कोविड का तीसरा केस मिला, 45 वर्षीय युवक हुआ संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में तीनों मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि संक्रमण फैले नहीं।

Gurugram News Network – स्वास्थ्य विभाग ने गुरुग्राम में शुक्रवार को एक ओर मरीज के कोविड से संक्रमित होने की पुष्टि की है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। संक्रमित होने वाले में सेक्टर-52 निवासी 45 वर्षीय युवक है। जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीज का आंकडा तीन तक पहुंच गया है। बता दे कि बुखार और कोविड के लक्षण दिखाई देने पर जांच करवाई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। परिवार के सदस्य पूरी तरह से स्वस्थ है।

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में तीनों मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि संक्रमण फैले नहीं।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह वैरिएंट हल्का और नियंत्रित है, और हम समय-समय पर भारत सरकार द्वारा जारी सभी सलाह का पालन कर रहे हैं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे शांत रहें और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तैयारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर के सिविल सर्जनों को रसद और उपचार सुविधाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!