Haryana Rain Alert : हरियाणा के कई ज़िलों में बारिश के साथ गिरे ओले, गुरुग्राम में इस दिन होगी बारिश !

Haryana Rain Alert : हरियाणा में शनिवार शाम कई जिलों में तेज़ आंधी, बारिश के साथ ओले गिरने से मौसम में अचानक से बदलाव आ गया है । मौसम विभाग चंडीगढ़ ने अनुमान जताया है कि हरियाणा में 2 मई से 8 मई तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम परिवर्तनशील रहेगा । इसी अलर्ट के मुताबिक शनिवार शाम को हरियाणा के कई जिलों में अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला है ।

4-5 मई को पूरे हरियाणा में होगी बारिश

IMD चंडीगढ ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि यू तों हरियाणा में 2 मई से 8 मई तक बारिश और तेज़ आंधी का अलर्ट है लेकिन 4 और 5 मई को लगभग पूरे हरियाणा में तेज़ हवाएं, आंधी, ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है । मौसम विभाग ने 4 और पांच मई को हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट तो कई जिलो में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ।

Haryana Rain Alert

कई ज़िलों में बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

शनिवार को हरियाणा मे अचानक आए मौसम में बदलाव के चलते दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों में तेज़ आंधी और ओलावृष्टि हुई है । हिसार, भिवानी और महेन्द्रगढ़ में तेज़ आंधी चली जिसके बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई जबकि नूंह में बारिश हुई तो वहीं नारनौल में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं ।

अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार

3 और 6 मई को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 4 और 5 मई को यह रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन दिनों कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button