Haryana Orbital Rail Corridor: हरियाणा के इन जिलों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Haryana Orbital Rail Corridor: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इस नई रेलवे लाइन के निर्माण से यहां रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही दिल्ली- एनसीआर के बीच ट्रैफिक से भी राहत मिलेगा।Haryana Orbital Rail Corridor

हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड पलवल-मानेसर-सोनीपत के बीच हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर विकसित करने की योजना बना रहा है। ये कॉरिडोर हरियाणावासियों की किस्मत बदल देगा।Haryana Orbital Rail Corridor

इन जिलों से गुजरेगी नई रेलवे लाइन
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, HORC प्रोजेक्ट का सेक्शन A धुलावट से बादशाह तक है। 126 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन को बनाने पर करीब 5700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये विद्युतीकृत दोहरी ट्रैक रेलवे लाइन नूंह और गुरुग्राम जिलों से होकर गुजरेगी।

यहां बनाएं जाएंगे स्टेशन
बताया जा रहा है कि इस रेल कॉरिडोर पर सोनीपत से तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, आईएमटी मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल पर स्टेशन बनाए जाएंगे।Haryana Orbital Rail Corridor

जानें क्या है खासियत ?
हरियाणा रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर पर मालगाड़ियों से प्रतिदिन 5 करोड़ टन माल का परिवहन संभव हो सकेगा। इस रेलवे ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी। कॉरिडोर पर 2 सुरंगें बनाई जाएंगी।Haryana Orbital Rail Corridor

खास बात यह है कि इस सुरंग का निर्माण इस तरह किया जाएगा कि डबल स्टैक कंटेनर भी आसानी से गुजर सके। दोनों सुरंगों की लंबाई (ऊपर-नीचे) 47 किलोमीटर, ऊंचाई 11 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। KMP एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ हरियाणा रेल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।Haryana Orbital Rail Corridor

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!