Haryana Olympic : 13 साल बाद होंगे हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स, पदक जीतने वाले को मिलेगी नौकरी और करोड़ों रुपए

13 वर्षों से स्थगित हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स अब नवंबर 2025 में होंगे। सरकारी नौकरियां - खेल कोटे से 477 पद भरे जाएंगे।

Haryana Olympic : हरियाणा प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश में 13 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद हरियाणा राज्य में हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 आयोजित होने जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने खेल कोटे से 477 के करीब सरकारी नौकरियों को बैकलॉग से भरने का फैसला लिया है जोकि प्रदेश के सारे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। इसकी सारी जानकारी www.IndianChess.org से देखी जा सकती है। 23 सितम्बर 2025 को हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) की बैठक के बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी और खिलाड़ियों के ट्रायल होगे। यह राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

13 साल बाद हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 की वापसी
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि राजनीतिक विवादों के चलते 13 वर्षों से स्थगित हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स अब नवंबर 2025 में होंगे। सरकारी नौकरियां – खेल कोटे से 477 पद भरे जाएंगे। पिछले 13 सालों से राजनीतिक विवादों के कारण हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स का आयोजन नहीं हो सका। इससे करीब 15 हजार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के अवसरों से वंचित होना पड़ा। यदि हर साल ये ओलम्पिक खेल आयोजित होते तो प्रतिवर्ष करीब एक हजार खिलाड़ी पदक जीतकर नौकरी की पात्रता प्राप्त करते। हरियाणा प्रदेश में 13 साल के लंबे अंतराल के बाद नवंबर 2025 तक हरियाणा ओलम्पिक स्टेट गेम्स 2025 आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन की तैयारिया जोरो पर है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) को नवंबर महीने में स्टेट ओलम्पिक खेलो के आयोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

27 ओलम्पिक खेलो में होगे मुकाबले
महाभारत सीरीयल के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली तथा वित्त मंत्रालय भारत सरकार से एकमात्र आयकर छूट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री स्वयं हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 का उद्घाटन करेंगे। खेलों में फर्जीवाडे पर रोक लगाने के लिए हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) ने बड़ा निर्णय लिया है। अब से खिलाड़ियों को मिलने वाले खेल सर्टिफिकेट पर उसके माता-पिता का नाम, आधार कार्ड नम्बर व जन्मतिथि अंकित की जायेगी। इससे प्रमाण पत्रों के गलत इस्तेमाल की संभावना खत्म हो जायेगी और वास्तविक खिलाड़ियों को ही लाभ मिल सकेगा।

हरियाणा सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) अब ओलम्पिक खेलों का कैलेंडर तैयार करने में जुट गया है। इसे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपनी योग्यता दिखाने का बड़ा मंच मिल सकेगा। हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) द्वारा खेलो की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पैरा ओलम्पिक खिलाड़ियों के खातों में डाले जाएंगे 42 करोड़ रुपए
स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ और रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए मिलेगे ।

24 सितम्बर 2025 से खेल महाकुंभ का दूसरा चरण शुरू होगा
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 24 से 26 सितंबर 2025 तक खेल महाकुंभ का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 836 पदक और दूसरे चरण में 1266 पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों का लाभ 
अब तक करीब 15000 खिलाड़ी अवसरों से वंचित रहे। हर साल ओलम्पिक खेलो का आयोजन होने पर औसतन 1000 खिलाड़ी पदक जीतकर नौकरी पात्रता हासिल कर सकते थे।

हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला में ओलम्पिक खेल आयोजित किए जाएंगे । दिल्ली में शूटिंग व साइक्लिंग के होंगे मुकाबले ।  बेस्ट 8 जिलों की टीमें, हरियाणा पुलिस, हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) की भी टीमें मैदान में उतरेगी

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!