Haryana Roadways : हरियाणा के इस जिले से चंडीगढ़ जाने वाली बसों की संख्या बढ़ी, यहां देखें टाइम टेबल
Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। अब सोनीपत से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को देर शाम बस आसानी से मिल जाएगी। सोनीपत रोडवेज विभाग ने सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है और अंतिम बस शाम के 6 बजे सोनीपत बस अड्डे से भेजने का फैसला किया गया है।
इससे पहले चंडीगढ़ के लिए अंतिम बस शाम के 5 बजे सोनीपत बस अड्डे से निकलती थी। परंतु एक अतिरिक्त बस और रूट पर तैनात किए जाने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
आपको बता दें कि प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ जाने के वाले यात्रियों की संख्या सोनीपत बस अड्डे पर काफी अधिक रहती है। राजधानी तथा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में स्थित होने के कारण अक्सर लोगों को काम पड़ता रहता है। सोनीपत से चंडीगढ़ जाने में करीब 4 से 5 घंटे लग जाते हैं।
ऐसे में कई बार अगर सुबह जल्दी कोई कार्य हो तो यात्रियों को शाम को ही चंडीगढ़ जाने के लिए सोनीपत से निकलना पड़ता था। परंतु शाम को 5 बजे के बाद बस सेवा उपलब्ध न होने की वजह से यात्रियों को जी.टी. रोड पर से चलने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ता था।
सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की बढ़ी संख्या
सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर रोडवेज विभाग द्वारा बसों की संख्या बढ़ाने से यात्रियों को राहत मिली है। अब उक्त रूट सोनीपत रोडवेज विभाग की 26 बसें चलेगी। इसके अतिरिक्त कई बसें सोनीपत से दिल्ली और फिर दिल्ली से चंडीगढ़ भी चलती है।