Movie prime

Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान बवाल, कई घायल, जानें पूरा मामला

 

Haryana News हरियाणा के कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय यज्ञ आयोजन में बवाल की खबर है। यज्ञ कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों पर तीन लोगों को गोली मारने का आरोप है। घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक, महायज्ञ में शामिल होने आए कुछ युवकों ने भोजन को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद महायज्ञ के आयोजनकर्ता हरि ओम दास के सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए।

आशीष तिवारी नामक युवक को गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से नाराज लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित किया है।a

FROM AROUND THE WEB

News Hub