Haryana News: घग्गर नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Haryana News: हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Haryana News: हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में हो रही तेज बारिश के बाद घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगों को नदी से दूर रहने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए फ्लड कंट्रोल रूम का नंबर- 0172 2562135 भी जारी कर दिया है।

मोरनी हिल्स से गुजरती कोटी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इस नदी में हिमाचल में हो रही बरसात का पानी आ रहा है।

पंचकूला प्रशासन की ओर से सूचित किया जाता है कि हिमाचल व हरियाणा में बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है।

⚠️ कृपया नदी, नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
⚠️ किसी भी नदी या नाले के किनारे या उस पर बने पुल पर खड़े होकर पानी देखने से बचें। यह खतरनाक हो सकता है।
⚠️ किसी भी आपात स्थिति में फ्लड कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें: 📞 0172 2562135

👉 सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
— उपायुक्त पंचकूला ।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!