Haryana News

Haryana News: शादी के 24 दिन बाद अचानक गायब हुई दुल्हन, 7 दिन अलग कमरे में रहकर किया व्रत और फिर…

Advertisement
Advertisement

Haryana News: हरियाणा के पानीपत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 24 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ससुराल से गायब हो गई है। उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला समालखा कस्बे के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2025 को पानीपत की ही एक युवती से हुई थी। वहीं 5 अप्रैल को दोपहर करीब 12,30 बजे उसकी पत्नी बिना कुछ बताए उसके घर से निकल गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उसके घर भी फोन किया लेकिन, वहां के लोगों को कुछ नहीं पता है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

Advertisement

फोन पर करती रहती थीं बातें

महिला के पति का कहना है कि शादी के बाद उसकी पत्नि 8 दिन अपने मायके में रही। इस दौरान वह दिनभर फोन पर बात करती थी और उन दोनों में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। 8 दिन बाद जब वह अपनी ससुराल आई तो सब खुश थे और वह भी खुश थी। सबका अच्छे से ख्याल रख रही और घर के लोगों से अच्छे से बातें करती थी।

नवरात्रि में बदल गया व्यवहार

युवक ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार में सब ठीक चल रहा था। नवरात्र शुरू होने के बाद से ही अचानक उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया। उसने व्रत रखने की इच्छा जताई तो सबने कहा ठीक है। कर लो व्रत…इसके बाद वह अलग कमरे में रहने लगी। उसने घर के किसी भी सदस्य से बात नहीं की। हालांकि, परिजनों को यह बात काफी अटपटी सी लगी। उससे कई बार पूछा गया तो उसने सिर्फ यहीं कहा कि जब वह अपने मायके में व्रत रखती थी, तो ऐसा ही करती थी। इसके बाद ससुराल में उसे किसी ने नहीं टोका।

व्रत खोलने के तीन घंटे बाद ही हो गई लापता

युवक का कहना है कि 5 अप्रैल 2025 की शाम को उसकी पत्नी ने व्रत खोला था। उसने अष्टमी का सबको खाना खिलाया और फिर कुछ परिजन सोने चले गए और कुछ अपने कामों में लग गए। इसके करीब तीन घंटे बाद उसकी पत्नी घर में नहीं मिली। इसके बाद सबने उसकी तलाश करनी शुरू की। लेकिन, वह कहीं नहीं मिली। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

क्या बोली पुलिस

समालखा थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है, युवती की तलाश जारी है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स और आसपास लगे CCTV फुटेज की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!