Haryana News: हरियाणा के लाखों BPL परिवारों को झटका, सरसों तेल की कीमत में हुई ढाई गुना बढ़ोतरी

इस समय हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि हरियाणा में बीपीएल परिवारों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है।

Haryana News: इस समय हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि हरियाणा में बीपीएल परिवारों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। क्योंकि राज्य के 46 लाख से ज्यादा लोगों को अब ढाई गुना ज्यादा कीमत पर सरसों का तेल मिलेगा।

2 लीटर तेल की बोतल के लिए 100 रुपये

आपको बता दें कि हरियाणा में बीपीएल परिवारों को पहले 2 लीटर सरसों के तेल की बोतल सिर्फ 40 रुपये में मिलती थी। लेकिन अब बढ़ी कीमतों के मुताबिक वही तेल की बोतल 1 रुपये में मिलेगी। हरियाणा में इस समय 46,43,257 बीपीएल परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे थे।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नोटिस जारी

यह आदेश 1 जुलाई से लागू होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दी कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी खाद्य विभाग ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी बताया है। सोनीपत जिला खाद एवं आपूर्ति नियंत्रक विशाल सहरावत ने बताया कि सरसों के बाजार भाव बढ़ने के कारण विभाग ने तेल के दाम बढ़ाए हैं। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है।

राशन डिपो धारकों के अनुसार

अधिक जानकारी के लिए राशन डिपो धारक ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत रेट में बदलाव किया गया है। लेकिन इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक मार बढ़ेगी। उन्होंने माना कि गरीब परिवार पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं और अब यह सरसों का तेल भी महंगा हो जाएगा।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button