Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, वीडियो वायरल
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम भारी ट्रैफिक जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम भारी ट्रैफिक जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क पर ढेरों गाड़ियां लाइन से एक-दूसरे के पीछे लगी नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो ने दिल्ली-एनसीआर को दूर से देखने वाले यूजर्स को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी दिखाई दे रही है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैफिक जाम सिर्फ कुछ मीटर नहीं, बल्कि 1 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फुटेज में गुड़गांव के एक हाईवे पर सैकड़ों कारें दिखाई दे रही हैं।
Also Read
ये कारें ट्रैफिक के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। दिल्ली से बाहर रहने वालों के लिए ये वीडियो चौंकाने वाला होगा, लेकिन गुरुग्राम में रोजाना सफर करने वालों के लिए यह जाम उनके जीवन का एक हिस्सा बन गया है ।
