Haryana News : 16 फरवरी से हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Haryana News : हरियाणा के स्कूलों में सोमवार से समय में बदलाव होने वाला है । जिसके तहत अब सोमवार से हरियाणा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए अब सुबह 8 बजे से स्कूल लगाए जाएंगे । जानकारी के मुताबिक विद्यालय शिक्षा निदेशालय हरियाणा की ओर से जारी पत्र में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है ।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने प्रदेश में गर्मियों और सर्दियों में स्कूल खुलने के लिए तारीख निर्धारित कर दी गई थी । जिसके तहत सिंगल शिफ्ट में (Single Shift) विद्यालयों का समय गर्मियों में 16 फरवरी से 14 नवंबर तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा । मिली जानकारी के अनुसार, वहीं सर्दियों में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक संचालित होते हैं। Haryana News
शिफ्ट वाले स्कूलों में भी बदलाव
मिली जानकारी के अनुसार, डबल शिफ्ट (Double Shift) वाले स्कूलों की पहली पारी गर्मियों में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सर्दियों में सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी । जानकारी के मुताबिक, दूसरी पारी (2nd Shift) का समय गर्मियों में दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक रहेगा । सर्दियों में यह समय दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है । Haryana News
आदेश जारी
जानकारी के मुताबिक, इस बारे में DEO विश्वेष्वर कौशिक ने बताया कि शिक्षा निदेशालय विभाग की ओर से लेटर जारी कर दिया गया है। 16 फरवरी से स्कूलों के समय में परिवर्तन हो जाएगा । जिसमें दोनों शिफ्ट के स्कूलों के लिए अलग-अलग समय है ।









