Haryana News

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 15 लाख की अफीम जब्त

Advertisement
Advertisement

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। केएमपी टोल प्लाजा के पास से पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के पास से 3 किलो 4 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है।

नारकोटिक्स सेल रोहतक के एएसआई संदीप के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर केएमपी टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की थी। पुलिस ने एक सफेद वैगनआर कार को रोका। तलाशी में कार के डैशबोर्ड से 6 पारदर्शी मोमी थैलियों में अफीम बरामद हुई।

Advertisement

पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान निवासी सचिन के रूप में हुई है। पूरी कार्रवाई एईटीओ संदीप पुनिया की मौजूदगी में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खरखौदा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अफीम की सप्लाई चेन और अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बरामद माल और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!