Haryana News: हरियाणा के करनाल में दर्दनाक हादसा, बाइक और SUV कार की टक्कर, 4 लोग घायल

Haryana News: हरियाणा के करनाल के असंध में सोमवार देर रात बाइक SUV कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक की परखच्चे उड़ गए ।

इस हादसे में बाइक पर सवार 1 व्यक्ति ओर 3 बच्चे गंभीर घायल हो गए। घायलों को तुरंत असंध के अस्पताल ले जाया गया। जहां से एक व्यक्ति ओर एक बच्चे को करनाल के सरकार अस्पताल रेफर किया गया है।

बाइक पर चार लोग थे सवार

प्रत्यक्षदर्शियों सुरजीत और राहुल ने बताया कि 4 लोग बाइक पर सवार थे, जिनमें एक पुरुष और 3 बच्चे शामिल थे। जब वे कॉलेज रोड से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही SUV ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक पर सवार सभी लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में सवार युवक थे नशे की हालत में, मौके पर ही दबोचे गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद उन्होंने मौके पर जाकर कार को रोका। कार में दो युवक सवार थे, जो नशे की हालत में नजर आए। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर बैठा लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

बाइक सवार मर्दानखेड़ी गांव का, कार सवार राहड़ा गांव के
घायल बाइक चालक की पहचान मर्दानखेड़ी गांव निवासी केवल सिंह के रूप में हुई है। उसके साथ 3 बच्चे भी बाइक पर सवार थे। हादसे में केवल सिंह की टांग टूट गई है, जबकि बच्चों को भी चोटें आई है। इनमें से एक बच्चे और केवल सिंह की हालत गंभी होने पर उन्हे करनाल रेफर कर दिया गया है। कार में सवार दोनों युवक राहड़ा गांव के बताए जा रहे हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤