Haryana News

Haryana News: हरियाणा में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, एक अगस्त से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट, सीएम ने दी मंजूरी

हरियाणा में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। दरअसल, प्रदेश में अब नए कलेक्टर रेट बढ़ने को लेकर कोई संशय नहीं रहा है। सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में बढ़ने वाले नए कलेक्टर रेट की फाइल को मंजूरी दे दी है।

Haryana News: हरियाणा में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। दरअसल, प्रदेश में अब नए कलेक्टर रेट बढ़ने को लेकर कोई संशय नहीं रहा है। सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में बढ़ने वाले नए कलेक्टर रेट की फाइल को मंजूरी दे दी है। अब एक अगस्त 2025 से ही इन्हें लागू कर दिया जाएगा। वहीं CM की मंजूरी के बाद तहसीलों में नए रजिस्ट्री के अपॉइंटमेंट को भी फ्रीज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम की मंजूरी मिलने के बाद अब 29 से लेकर 31 जुलाई तक कोई भी नई रजिस्ट्री नहीं की जाएगी। सिर्फ उन्हीं रजिस्ट्रियों को किया जाएगा। जिनका पहले अपॉइंटमेंट हो चुका है। खबरों की मानें, तो रेवेन्यू डिपार्टमेंट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए सभी जिलों के DC को लेटर जारी कर दिया जाएगा।

5 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

इससे पहले राजस्व विभाग की ओर से 24 जुलाई को सभी मंडल आयुक्तों और जिला उपायुक्तों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। नए कलेक्टर रेट के लिए विभिन्न स्थानों पर 5 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था।

एक दिसंबर 2024 को बढ़ाए थे कलेक्टर रेट

बता दें कि पिछले साल पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव होने की वजह से हरियाणा में 1 अप्रैल 2024 की बजाय 1 दिसंबर 2024 से कलेक्टर रेट बढ़ाए गए थे। उसके बाद 1 अप्रैल 2025 से कलेक्ट रेट बढ़ाना टाल दिया गया था, जो अब बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!