Haryana News

Haryana News: हरियाणा के श्रम विभाग में वर्क स्लिप घोटाले में बड़ा एक्शन, तीन लेबर इंस्पेक्टर हुए सस्पेंड

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां श्रम विभाग के मंत्री अनिल विज ने अपने विभाग में वर्क स्लिप घोटाले में एक्शन लेना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें, तो तीन महीने की जांच में हिसार समेत 6 जिलों में गड़बड़ियां मिलने के बाद अनिल विज ने तीन श्रम निरीक्षकों के निलंबन के ऑर्डर दिए है।

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां श्रम विभाग के मंत्री अनिल विज ने अपने विभाग में वर्क स्लिप घोटाले में एक्शन लेना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें, तो तीन महीने की जांच में हिसार समेत 6 जिलों में गड़बड़ियां मिलने के बाद अनिल विज ने तीन श्रम निरीक्षकों के निलंबन के ऑर्डर दिए है। जिसके बाद श्रम आयुक्त डॉ मनीराम शर्मा ने भी निलंबन ऑर्डर जारी कर दिए हैं।

खबरों की मानें, तो अनिल विज के निर्देश के बाद कमेटी ने जांच की तो पता चला कि कि फर्जी वेरिफिकेशन का काम श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक और विकास और पंचायत विभाग के अधिकारियों ने किया था।

इसलिए श्रम विभाग ने तीन श्रम निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जो तीन श्रम निरीक्षक निलंबित हुए है, उनमें बहादुरगढ़ झज्जर सर्कल-2 के लेबर इंस्पेक्टर राज कुमार, सोनीपत में सर्कल-2 के लेबर इंस्पेक्टर रोशन लाल और फरीदाबाद में सर्कल 12 के लेबर इंस्पेक्टर धनराज का नाम शामिल हैं।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!