Haryana News : इस जिले में नहीं रहेगा कोई कुंवारा, विधायक ने कहा – वोट दो, शादी करवाओ

Haryana News : गुरुग्राम के पटौदी से विधायक बिमला चौधरी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए एक अजीबो गरीब एलान कर दिया । विधायक बिमला चौधरी ने रेवाड़ी जिले में नगर परिषद चेयरमैन प्रत्याशी की चुनावी सभा में जनता के सामने एलान कर दिया कि पहले वोट करो और फिर शादी करवाओ ।
नहीं रहेगा कोई कुंवारा
दरअसल वीरवार को रेवाड़ी जिले में होने वाले नगर परिषद चुनावों के लिए प्रचार में शामिल होने के लिए पटौदी की विधायक बिमला चौधरी पहुंची थी जहां पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होनें कुंवारे युवाओं के लिए ये बात कह दी । जब मंच पर वो बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के आईं तो उन्होनें एलान कर दिया कि जो युवा वोट करेगा वो उसकी शादी कराएंगी ।
स्वास्थ्य मंत्री ने ली चुटकी
जब विधायक बिमला चौधरी ने ये एलान किया तो उसी समय मंच पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद थी जैसे ही विधायक ने एलान किया तो स्वास्थ्य मंत्री ने इस एलान पर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली और कहा कि लगता है कि विधायक जी ने मैरिज ब्यूरो खोल लिया है ।
जब विधायक के बयान के बीच किसी ने पूछा कि जीतने के बाद उसकी शादी करवाएंगी तो विधायक ने कहा कि वो पहले भी कई रिश्ते करवा चुकी हैं और वादा करते हुए कहा कि जिन युवाओं की शादी नहीं हो रही हैं वो उनकी शादी करने की जिम्मेवारी उठाती हैं । आरती राव ने अपना भाषण शुरु करते ही सबसे पहले इसी बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक जी ने गजब ही कर दिया ।