Haryana News: हरियाणा में बारिश से पंचकूला में हुई लैंडस्लाइड, यात्रियों से भरी बस फंसी
Haryana News: हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आज अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

Haryana News: हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आज अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
Also Read
मौसम विभाग ने आज 6 जिलों यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
पंचकूला में लैंडस्लाइड, रोडवेज बस फंसी
बारिश की वजह से मोरनी हिल्स के पास बारिस के कारण लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड की वजह से निमवाला रोड पर सड़क पर मलबा आ गया और पेड़ गिर गए। जिससे पूरी तरह से ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस भी रास्ते में फंस गई।
