Haryana News: हरियाणा की इन तहसीलों व उपतहसीलों में होगा फेरबदल, इतने गांवों को मिलेगा नई तहसील का तोहफा, देखें लिस्ट

Haryana New District: हरियाणा जल्द ही कुछ गांवों को नई तहसीलों का तोहफा मिल सकता है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में हाल में हुई सब कमेटी की बैठक में चार बड़े फैसलों पर मुहर लगी है।

Haryana News: हरियाणा जल्द ही कुछ गांवों को नई तहसीलों का तोहफा मिल सकता है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में हाल में हुई सब कमेटी की बैठक में चार बड़े फैसलों पर मुहर लगी है।

इस बैठक में यमुनानगर जिले के गाँव चाहड़वाला को को उप तहसील सरस्वती नगर से तहसील बिलासपुर में शामिल करने पर सहमति हुई। इस प्रकार गांव रुपोली को तहसील रादौर से उप तहसील सरस्वती नगर में मिलाने की बात पर सहमति हुई। इसके साथ ही सिरसा जिले के मलिकपुर, किंगरे, नौरंग, बनवाला और मिठड़ी गांवों को भी तहसील कालांवाली से तहसील डबवाली में शामिल करने का प्रस्ताव है।

झज्जर जिले के बिलोचपुरा, भिंडावास और शाहजहांपुर गांवों को मननहेल से झज्जर तहसील में शामिल करने की सिफारिश की गई है। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा वित्त आयुक्त राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा उपस्थित थे।

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश में नए जिलों, तहसीलों, उप-तहसीलों के संबंध में एक उप-समिति का गठन किया गया है। इस समिति के समक्ष समय-समय पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से उनके गांवों को तहसीलों और उप-तहसीलों में स्थानांतरित करने के संबंध में 69 प्रस्ताव प्राप्त होते हैं।

आज की बैठक में कुछ प्रस्तावों पर सहमति बनी और समिति ने उपरोक्त सिफारिशें कीं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्तों को शेष प्रस्तावों पर पुनः रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिला उपायुक्त द्वारा भेजी गई सिफारिशों के आधार पर यदि मापदंड संतोषजनक पाए गए तो उनकी रिपोर्ट तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

उपमण्डल के लिए 40 या अधिक गांव, एक या अधिक तहसील/उप-तहसील, 15 या अधिक पटवार सर्कल, ढाई लाख या अधिक आबादी, 15 हजार एकड़ या अधिक क्षेत्र तथा जिला मुख्यालय से दूरी 10 किलोमीटर या अधिक होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नए जिले के लिए ये मापदंड होंगे: 125 से 200 गांव, एक या दो उप-मंडल, एक से तीन तहसील या उप-तहसील, चार लाख या अधिक आबादी, 80 हजार एकड़ या अधिक क्षेत्र तथा किसी अन्य जिला मुख्यालय से दूरी 25 से 40 किलोमीटर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक समिति को गोहाना, हांसी, असंध, सफीदों, डबवाली को नया जिला बनाने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिन पर काम चल रहा है।

पंवार ने कहा कि उपतहसील बनाने के लिए निर्धारित मापदंड में 10 से अधिक गांव, 5 से 10 पटवार सर्किल, 60 हजार से अधिक आबादी, 15 हजार एकड़ या इससे अधिक क्षेत्रफल तथा उपमंडल का मुख्यालय 15 किलोमीटर की दूरी पर होना शामिल है।

इसी प्रकार, तहसील के लिए निर्धारित मापदंड में 20 या इससे अधिक गांव, दो उपतहसील, पांच से अधिक पटवार सर्किल, 80 हजार या इससे अधिक आबादी, 15 हजार एकड़ या इससे अधिक क्षेत्रफल तथा उपमंडल से दूरी 15 किलोमीटर होनी चाहिए।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!