Chenab Rail Bridge: कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Chenab Rail Bridge Details: जम्मू-कश्मीर वालों के लिए गुड न्यूज है। आज पीएम मोदी दौरे पर रहेंगे। मोदी जी यहाँ बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब रेल ब्रिज के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

Chenab Rail Bridge: जम्मू-कश्मीर वालों के लिए गुड न्यूज है। आज पीएम मोदी दौरे पर रहेंगे। मोदी जी यहाँ बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब रेल ब्रिज के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। चिनाब रेल ब्रिज कश्मीर की देश से कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। इस दौरे में पीएम मोदी भारत के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज ‘अंजी पुल’ का भी उद्घाटन करेंगे।

यह पुल न केवल कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ेगा, बल्कि इस क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा। दरअसल, चेनाब रेलवे ब्रिज को इंजीनियरिंग का आधुनिक चमत्कार कहना गलत नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर में स्थित यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। यह ब्रिज पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है और दिल्ली के प्रसिद्ध कुतुब मीनार से करीब 287 मीटर ऊंचा है।

चेनाब रेलवे ब्रिज नदी तट से 359 मीटर की ऊंचाई पर बना है। 272 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग पर बना 1315 मीटर लंबा ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है। इस पुल का निर्माण 1486 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह 266 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति को झेल सकता है।

चिनाब ब्रिज का पहला परीक्षण जून 2024 में सफलतापूर्वक पूरा हुआ था। इसके बाद जनवरी 2025 में वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण किया गया। 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज ‘न्यू पंबन रेलवे ब्रिज’ का उद्घाटन किया। 2.08 किलोमीटर लंबा यह पुल कई मायनों में खास है।

इसमें 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है। यह पुराने पुल से 3 मीटर ऊंचा है, ताकि बड़े जहाजों को आसानी से निकाला जा सके। इसकी संरचना में 333 पाइल हैं। इसमें जंग रोधी तकनीक, पॉलीसिलोक्सेन पेंट, उन्नत स्टेनलेस स्टील और फाइबर प्रबलित प्लास्टिक का उपयोग किया गया है, जो इसे लंबे समय तक चालू रखेगा।

यह पुल भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है और रिक्टर पैमाने पर 8 की तीव्रता वाले भूकंप को भी झेल सकता है। इसके अलावा, चिनाब रेलवे ब्रिज के पार, कटरा और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय 3 घंटे कम हो जाएगा। इस घोषणा से घाटी के लोगों को यात्रा में काफी समय की बचत होगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!