Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला, मंदिर में झाड़ा लगवाने आए थे, 50 से ज्यादा घायल

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मधुमक्खियों का आतंक जारी है। इसी बीच गांव पालड़ी पनिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को बालाजी मंदिर में झाड़ा लगवाने आए लोगों पर मधुमक्खियां ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में मंदिर में मौजूद 60 से 70 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। मधुमक्खियां के हमले से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने खेतों में भागकर किसी तरह मधुक्खियों से अपनी जान बचाई। वहीं कुछ इस हमले से बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि वह गांव पाली पनियार के बालाजी मंदिर में झाड़ा लगवाने के लिए आई थी। मंदिर में करीब 60 से 70 लोग मौजूद थे। जब महाराज लोगों को झाड़ा लगा रहे थे तभी अचानक मधुमक्खियां आ गई और लोगों को हमला कर दिया। इसके बाद मंदिर परिषर में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें करीब 6 से 7 मधुमक्खियों के काटने से बुरी तरह घायल हुए हैं और उन्हें एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि महेंद्रगढ़ जिले में पिछले एक महीने से मधुमक्खियों के हमलों की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते दिनों ढोसी पहाड़ी पर मधुमक्खियों ने 40 लोगों को घायल कर दिया था। जिसके चलते लोगों ने प्रशासन से मांग है कि जहां भी मधुमक्खियों के छत्ते हैं, उन्हें हटवाया जाए। ताकि, लोग सुरक्षित रह सके।











