Haryana News: हरियाणा में मां ने 2 बेटियों के साथ किया सुसाइड, घर में निगला जहर
Haryana News: हरियाणा के कैथल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला ने अपनी 2 बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। उन्होंने सुबह घर में जहर निगला।

Haryana News: हरियाणा के कैथल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला ने अपनी 2 बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। उन्होंने सुबह घर में जहर निगला। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में गुड्डी देवी और उसकी 2 बेटियां निशा और पूजा शामिल है।
एक की शादी करनाल तो दूसरी की कैथल में की थी
जानकारी के मुताबिक पूजा की शादी कुछ महीने पहले ही कैथल के बंदराना गांव में हुई थी। वह 2 दिन पहले ही मायके आई थी। बड़ी बेटी निशा की शादी करनाल के माजरा रोडान में हुई थी। निशा का पति अमेरिका में रहता है।
गुड्डी देवी का एक बेटा है, जो अमेरिका में है। जानकारी के मुताबिक निशा का पति उन्हें परेशान कर रहा था।











