Haryana News
Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, जानें क्यों दी बड़ा आंदोलन करने की धमकी
हरियाणा के झज्जर से बड़ी खबर आ रही है। यहां फेंसिंग एप के जरिए हाजिरी लगाई जाने को लेकर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। खबरों की मानें, कर्मचारी ने कहा कि जियो फेंसिंग एप के जरिए लगाई जाने वाली हाजिरी उनके अधिकारों का हनन है।
Advertisement

Advertisement
Haryana News: हरियाणा के झज्जर से बड़ी खबर आ रही है। यहां फेंसिंग एप के जरिए हाजिरी लगाई जाने को लेकर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। खबरों की मानें, कर्मचारी ने कहा कि जियो फेंसिंग एप के जरिए लगाई जाने वाली हाजिरी उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि मोबाइल उनकी अपनी निजी प्रॉपर्टी है।
उन्होंने कहा मोबाइल से जियो फेंसिंग एप के जरिए लगाई जाने वाली हाजिरी से सरकार के पास उनकी लोकेशन और डाटा चला जाएगा। इसके साथ कर्मचारियों ने कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वो बड़ा आंदोलन करेंगे। झज्जर नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है।
Advertisement