Haryana News: हरियाणा के इस जिले में दौड़ेगी विकास की लहर, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास
Gharaunda Assembly: हरियाणा घरोंडा विधानसभा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने इस इलाका वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरविन्द्र कल्याण बोले अगर मैं पिछले कई सालों की बात करूँ तो केवल घरोंडा विधानसभा में विकास समान रूप से जोर पकड़ रहे हैं।

Haryana News: हरियाणा घरोंडा विधानसभा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने इस इलाका वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरविन्द्र कल्याण बोले अगर मैं पिछले कई सालों की बात करूँ तो केवल घरोंडा विधानसभा में विकास समान रूप से जोर पकड़ रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने ताऊ खट्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम सैनी ने विकास योजनाओं को तगड़ी स्पीड दी है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीएचसी घरौंडा, पुरानी तहसील व वार्ड-17 में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया तथा लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में घरौंडा हलके को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

विकास परियोजनाओं के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। श्री हरविन्द्र कल्याण आज घरौंडा में 3 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 20 लाख रुपए की लागत की सीवरेज सफाई मशीन का भी शिलान्यास किया तथा उसे जनता को समर्पित किया।
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शिलान्यास की गई परियोजनाओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्लॉक में 70 लाख रुपए की लागत से जन स्वास्थ्य इकाई का निर्माण किया जाएगा। इकाई के शुरू होने पर उप स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी सैंपल यहां देखे जा सकेंगे। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वार्ड-4 में बीडीपीओ घरौंडा कार्यालय के पास बालवाड़ी व पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। करीब एक एकड़ में बनने वाले इस पार्क पर करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने वार्ड-17 की अशोका कॉलोनी में रघुवंश सैनी समाज सेवा समिति के तहत हाल ही में हुए निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके लिए सरकार की ओर से 17 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है।










