Haryana News
Haryana News: हरियाणा पुलिस के SPO की मौत, स्कूटी चलाते वक्त आया हार्टअटैक
Advertisement

Advertisement
Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में हरियाणा पुलिस के एक SPO की हार्टअटैक आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि SPO देर शाम ड्यूटी से अपने घर स्कूटी पर जा रहे थे। गांव में पहुंचने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, जिले के गांव पहाड़ीपुर निवासी सुखबीर आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद वह हरियाणा पुलिस में एसपीओ की नौकरी कर रहे थे और फरूखनगर में तैनात थे।
Advertisement
शनिवार की देर शाम वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्टअटैक आ गया और वह अपनी स्कूटी से गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
हालांकि, गांव अच्छेज के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भी भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।