Haryana News

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या-दिल्ली के लिए हफ्ते में केवल 2 दिन ही उड़ेंगी फ्लाइट्स, 1,374 रुपये होगा किराया

Hisar Airport:  हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश के हिसार एयरपोर्ट Maharaja Agrasen International Airport से फ्लाइट्स शुरू होने के कुछ दिन ही बचे हैं। 14 अप्रैल पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और इसके बाद यहां से फ्लाइट्स उड़नी शुरू हो जाएगी। अगर आप दिल्ली जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप टिकट बुक करा सकते हैं। आप केवल  1,374 रुपये में आप हवाई यात्रा कर सकेंगे। वहीं अगर आप अयोध्या जाना चाहते हैं तो आपको 18 अप्रैल या अन्य किसी दिन का ऑप्शन चुनना होगा।

दरअसल, हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यहां से अयोध्या के लिए हफ्ते में दो दिन फ्लाइट्स उड़ेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी। इन दो दिन में आप हिसार से दिल्ली, दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार के लिए टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए किराया और शेड्यूल को DGCA से मंजूर होने के बाद एलायंस कंपनी ने अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

खबरों की मानें, तो हिसार एयरपोर्ट पर दो चेकिंग काउंटर केबिन बनाए गए हैं। इन काउंटर पर ही एयरोपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच होगी। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एयरपोर्ट परिसर में एंट्री मिल सकेगी। वहीं पीएम के कार्यक्रम को लेकर 12 अप्रैल को SPG एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। एसपीजी की निगरानी में दो दिन तक सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!