Haryana News: हरियाणा के कोसली में बनेगा बाईपास, इतने किसानों से खरीदी जाएगी जमीन

Haryana News: हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोसली में बायपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। विधानसभा सत्र में कोसली के विधायक अनिल यादव की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री गंगवा ने कहा कि प्रस्तावित बाईपास 3.83 किलोमीटर लंबा है और निर्माण हेतु 23.09 एकड़ भूमि खरीदी जानी है।
इस भूमि की खरीद की दरों को उच्चाधिकार प्राप्त भूमि क्रय समिति (एचपीएलपीसी) की ओर से 06 जुलाई 2024 की अनुमोदित किया गया था और उपायुक्त रेवाडी और झज्जर को प्रत्येक भूमि स्वामी से शपथ पत्र पर सहमति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया था।
Also Read
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 507 भूमि स्वामियों में से 201 भूमि स्वामियों द्वारा शपथ पत्र दिए जा चुके हैं। पूरी जमीन उपलब्ध होने के उपरान्त निर्माण कार्य शुरू किया आएगा।
