Haryana News: हरियाणा में अपना घर बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, सरकार करेगी ये बड़ा ऐलान
हरियाणा की सैनी सरकार ने आम लोगों को फिर से राहत देने की तैयारी कर रही है। खबरों की मानें, तो 1 अगस्त 2025 को कैबिनेट मीटिंग होगी। इसमें खनन नियम (2012) में फिर से अमेंडमेंट किया जा सकता है।

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने आम लोगों को फिर से राहत देने की तैयारी कर रही है। खबरों की मानें, तो 1 अगस्त 2025 को कैबिनेट मीटिंग होगी। इसमें खनन नियम (2012) में फिर से अमेंडमेंट किया जा सकता है। इसे लेकर पूरी तैयारी भी की जा चुकी है। यह बैठक सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे से होगी।
जानकारी के मुताबिक, सैनी सरकार सरकार ने तय किया है कि कैबिनेट मीटिंग में रेत, बजरी, पत्थर के रॉयल्टी दरों में संशोधन किया जाएगा। इसके अलावा इंटर-स्टेट ट्रांसपोर्टेशन फीस में भी प्रदेश सरकार कटौती कर सकती है। इससे भवन निर्माण में काम आने वाली चीजें सस्ती होंगी और लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा।

बता दें कि 1 महीने पहले हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा लघु खनिज रियायत, भंडारण, खनिजों का परिवहन और अवैध खनन रोकथाम नियम 2012 में संशोधन को स्वीकृति दे दी थी। इसके तहत पत्थर और रेत के लिए रॉयल्टी दरें बढ़ाई गई थीं। जिससे लोगों को काफी झटका लगा था और उन्हें घर बनाने के लिए रेत, बजरी जैसी चीजें महंगी खरीदनी पड़ रही थी।










