Haryana News: हरियाणा में नए जिले बनने को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब बनेंगे?
Haryana News: हरियाणा में नए जिलों को बनाने को लेकर अपडेट सामने आई है। नए जिलों के गठन पर अभी ब्रेक लग गया है।

Haryana News: हरियाणा में नए जिलों को बनाने को लेकर अपडेट सामने आई है। नए जिलों के गठन पर अभी ब्रेक लग गया है। प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों और कस्बों की प्रशासनिक सीमाओं में अब किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।
Also Read
अब 1 जनवरी 2026 से जनगणना के कार्य को आखिरी रूप दिए जाने के बाद ही किसी तरह के कोई बदलाव किए जाएंगे। इस संबंध में वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने अधिसूचना जारी कर दी है।
यह फैसला सुमिता मिश्रा ने जनगणना नियम- 1990 के नियम- 8 के खंड (4) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। सरकार ने प्रदेश में नये जिलों, उपमंडलों, तहसीलों व उप- तहसीलों के गठन को लेकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया हुआ है।
