Haryana News

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लॉट की रजिस्ट्री में रिश्वत लेने के मामले में सेवादार को किया अरेस्ट

Advertisement
Advertisement

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री के बदले में रिश्वत लेने का मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है।

दरअसल, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) करनाल की टीम ने अर्जीनवीस राजीव कुमार उर्फ यश मल्होत्रा को प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया था। अब इस मामले में तहसील कार्यालय के सेवादार आशीष को भी अरेस्ट किया है।

Advertisement

एसीबी की टीम का कहना है कि सेवादार आशीष रोहतक का रहने वाला है। अर्जीनवीस नायब तहसीलदार और सेवादार से सेटिंग करके रिश्वत लेता था। सेवादार के माध्यम से ही नायब तहसीलदार तक रिश्वत की रकम पहुंचाई जाती थी।

 

बताया जा रहा है कि गंगाना गांव के सतीश नाम के एक युवक ने गांव खंदराई के पास प्लॉट खरीदा था। प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। उसकी शिकायत पर ACB करनाल की टीम ने कार्रवाई की और 3 अप्रैल को गोहाना तहसील से अर्जीनवीस यश मल्होत्रा को एक लाख रुपये लेते हुए अरेस्ट कर लिया था। आरोप है कि वह नायब तहसीलदार अभिमन्यु के कहने पर ही रिश्वत की मांग कर रहा था।

एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि अर्जीनवीस की गिरफ्तारी के बाद से ही नायब तहसीलदार फरार है। एसीबी की टीम ने उसकी गाड़ी, दो मोबाइल और उसके घर से करीब 2.80 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

पूछताछ में यश मल्होत्रा ने बताया कि उसने नायब तहसीलदार अभिमन्यु और तहसील कार्यालय में कार्यरत सेवादार आशीष के साथ मिली भगत करके रजिस्ट्री कराने के बदले में रिश्वत ली जाती थी।

 

अधिकारियों को आरोपी ने ये भी बताया कि यह रिश्वत 150 से 250 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से ली जाती थी। वह और सेवादार आशीष 20 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से कैश को अपने पास रखते थे। उसके बाद बाकी की रकम को सेवादार नायब तहसीलदार तक पहुंचाता था। इसी के आधार पर सेवादार आशीष को ACB ने अरेस्ट किया है। कोर्ट के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!