Haryana News: हरियाणा में छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती, बताई ये वजह

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक 16 साल की लड़की ने छेड़छाड़ से परेशान होकर अपनी हाथ की नस काट ली। जिसके चलते उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा शहर के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि बल्लभगढ़ स्थित बृजधाम कालोनी निवासी दीपक उसे स्कूल जाते समय छेड़ता है, लेकिन वह डर के चलते किसी को कुछ नहीं बता रही थी। आरोप है कि  7 जुलाई की रात आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबर्दस्ती की। इस दौरान आरोपी ने फोन से उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। फिर पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली। हालांकि, समय रहते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button