Haryana New Highway: हरियाणा की सूरत बदलेगी! इन जिलों के बीच जल्द बनेगा नया हाईवे, लोगों को होगा फायदा

Haryana New Highway: हरियाणा के लोगों के लिए एक और खुशखबरी आई है। प्रदेश में जल्द ही एक नया नेशनल हाईवे बनकर तैयार होने जा रहा है। यह नया हाईवे जीटी रोड से सोनीपत और गोहाना होते हुए जींद तक जाएगा। बताया जा रहा है कि हाईवे के निर्माण पर करीब 1380 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
आपको बता दें कि गोहाना से जींद तक सड़क का काम पूरा हो चुका है। जबकि सोनीपत से गोहाना के बीच का काम इसी महीने मार्च में पूरा हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल में इस हाईवे पर वाहन चालकों का सोनीपत से जींद तक का सफर सवा घंटे में पूरा हो जाएगा।
Also Read
अब सोनीपत से जींद के बीच लाइन पर गर्डर रखने का काम बाकी है। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। एनएच- 352ए को गांव ईसापुर खेड़ी के पास दिल्ली कटरा एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा। इसके बाद जींद से दिल्ली जाने की राह आसान हो जाएगी।
