Haryana के जेल कर्मियों की चमकी किस्मत, CM ने खोला खजाना, भत्तों में 14 गुना तक की बढ़ोतरी

पदोन्नति से लेकर वर्दी और राशन भत्ते तक, मुख्यमंत्री ने एक झटके में बदल दी तकदीर।

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को जेल विभाग के कर्मचारियों के लिए घोषणाओं की झड़ी लगाकर सबको चौंका दिया। करनाल स्थित नवनिर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित पहली दीक्षांत परेड समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने जेल वार्डरों की वर्षों पुरानी मांगों को न केवल सुना, बल्कि मौके पर ही समाधान का ‘पिटारा’ खोल दिया। सीएम की इन घोषणाओं के बाद अब जेल कर्मियों के वेतन और सुविधाओं में बड़ा उछाल आने वाला है।

मुख्यमंत्री ने जेल वार्डर और हेड वार्डर के भत्तों में विसंगतियों को दूर करते हुए उन्हें पुलिस कांस्टेबल के समान लाने की घोषणा की। सबसे बड़ी राहत कन्वेयन्स भत्ते में दी गई है, जिसे 50 रुपये से सीधे बढ़ाकर 720 रुपये (करीब 14 गुना) कर दिया गया है। इसके अलावा: अब जेल कर्मियों को 7500 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। आगामी वित्त वर्ष से इसे अढ़ाई गुणा बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। Haryana

पदोन्नति के इंतजार में बैठे कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक घोषणा की। अब प्रत्येक जेल वार्डर को 18 वर्ष की संतोषजनक सेवा अवधि पूरी करने पर अनिवार्य रूप से हेड वार्डर के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके साथ ही, ‘सुधारात्मक सेवा पदक’ प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को एक वर्ष का सेवा-विस्तार (Retirement Extension) भी मिलेगा। Haryana

समारोह में 116 सहायक अधीक्षकों और वार्डरों (जिनमें 9 महिला कर्मी शामिल हैं) को शपथ दिलाते हुए सीएम सैनी ने कहा, “जेल अब केवल अपराधी को दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास की प्रयोगशाला है।” उन्होंने बताया कि प्रदेश की 8 जेलों में पेट्रोल पंप खोले जा चुके हैं और अगले महीने 4 और जेलों में यह सुविधा शुरू होगी।

जेल महानिदेशक आलोक मित्तल ने इस मौके पर बताया कि जेलों को अपराध मुक्त रखने के लिए 6 जेलों में 10 ‘वी-कवच’ सिस्टम लगाए जा रहे हैं, ताकि मोबाइल के दुरुपयोग पर लगाम लग सके। वर्तमान में 82% बंदियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है, जिसे जल्द ही 90% तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

प्रमुख घोषणाएं  

मदपहलेअब (घोषणा)
कन्वेयन्स भत्ता50 रुपये720 रुपये
राशन भत्ता600 रुपये (लगभग)1500 रुपये
वर्दी भत्ता7500 रुपये
प्रमोशनअनिश्चित18 साल में हेड वार्डर
सेवा विस्तारपदक विजेताओं को 1 साल

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!