ED Action : ऋचा इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रोफेशनल अरविंद कुमार गिरफ्तार, 8 दिन के रिमांड पर
जांच में सामने आया कि रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल रहते हुए अरविंद कुमार ने पद का दुरुपयोग कर व्यक्तिगत धन कमाया。 कॉर्पोरेट देनदार के खातों से बड़ी रकम लेयर्ड ट्रांजेक्शन के जरिए उनके करीबियों और कर्मचारियों से जुड़ी संस्थाओं को भेजी गई

ED Action : गुरुग्राम प्रवर्तन निदेशालय (ED) गुरुग्राम ने एम/एस ऋचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के पूर्व रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (RP) अरविंद कुमार को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है। उन्हें गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उन्हें आठ दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। इसी मामले में कंपनी के पूर्व प्रमोटर और निलंबित एमडी संदीप गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने यह जांच सीबीआई द्वारा दर्ज उस मामले के आधार पर शुरू की थी, जिसमें आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और कदाचार के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 236 करोड़ रुपये का नुकसान पहुँचाने का आरोप था।
जांच में सामने आया कि रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल रहते हुए अरविंद कुमार ने पद का दुरुपयोग कर व्यक्तिगत धन कमाया। कॉर्पोरेट देनदार के खातों से बड़ी रकम लेयर्ड ट्रांजेक्शन के जरिए उनके करीबियों और कर्मचारियों से जुड़ी संस्थाओं को भेजी गई, जो बाद में अरविंद कुमार के निजी बैंक खातों में वापस आई। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, उनकी नियुक्ति के दौरान उनके निजी खातों में 80 लाख रुपये से अधिक का बेहिसाब कैश जमा हुआ और संबंधित पक्षों से 1 करोड़ रुपये से अधिक क्रेडिट हुए। ED Action
ईडी के अनुसार, अरविंद कुमार ने सीआईआरपी (CIRP) ऑपरेशन्स की आड़ में अवैध धन को वैध दिखाया। उन्होंने जानबूझकर फर्जी और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए दावों को स्वीकार कर लेनदारों की एक ऐसी समिति (CoC) बनाई, जिसमें पूर्व प्रमोटरों द्वारा नियंत्रित ‘डमी’ लोग शामिल थे। इससे असली सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को दरकिनार कर निलंबित प्रमोटरों को निर्णायक वोटिंग शक्ति मिल गई
आरोपी की प्रमोटर-समर्थक साजिश के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कुल स्वीकृत दावों पर 94 फीसदी का भारी नुकसान उठाना पड़ा। ऋचा इंडस्ट्रीज के परिसमापन (Liquidation) के बाद, बैंकों को उनके 708 करोड़ रुपये के स्वीकृत दावों के बदले मात्र 40 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। ED Action












