Haryana : हरियाणा के रेवाड़ी में इस बड़ी कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग, कई कर्मचारी हुए घायल, एक की मौत

Haryana हरियाणा के रेवाड़ी में HERO मोटो कॉर्प कंपनी की एक्सटेंशन बिल्डिंग में आग की खबर है। ये घटना रात करीब 12 बजे की है। आग लगने के कारण वर्कशॉप की छत का एक हिस्सा गिर गया। घटना के दौरान 1 कर्मचारी की मौत होने की सूचना है।
रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित HERO मोटो कॉर्प कंपनी के इस प्लांट की स्थापना 1985 में हुई। 2006 में एक एक्सटेंशन बिल्डिंग बनाई गई। जिसमें अस्थाई इंटीरियर वर्क हुआ था। रात को करीब 12 बजे इसी एक्सटेंशन बिल्डिंग में आग लग गई। घटना के समय यहां पर करीब 10 मजदूर थे।
कंपनी में सुपरवाइजर था मृतक हाकम खान
HERO मोटो कॉर्प कंपनी के प्लांट में भिवाड़ी के हाकम खान की मौत हुई है। हाकम खान कंपनी में सुपरवाईजर था, जिसने साल 2001 में कंपनी ज्वाइन की थी। हाकम खान के बेटे इमरान ने बताया कि कंपनी उन्हें कोई जानकारी नहीं दे रही है। उन्हें केवल उनके पिता का मोबाइल दिया गया है।
एक हिस्सा गिरने से दबे मजदूर
जहां पर आग लगने के कारण कंपनी में भगदड़ मच गई। इसी दौरान छत का एक हिस्सा भी गिर गया गया। जिसके नीचे दबे करीब 6-7 कर्मचारियों को घायल अवस्था में तत्काल निकाला गया। वहीं दमकल को सूचित किया गया। वहीं घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
दमकल की टीमों ने आगे पर काबू पाने का प्रयास किया इसी दौरान वर्कशॉप की छत गिर गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान एक कर्मी के मिसिंग होने की सूचना है, जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है।
दमकल विभाग की 7 टीमें कंपनी में टीन शैड को हटाकर सर्च अभियान चला रही हैं। रेवाड़ी से 3, बावल से 2 और धारूहेड़ा की 2 टीम इस कार्य में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पाने के तुरंत टीमें इस कार्य में जुट गई थी। वहीं कंपनी के द्वारा मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी को भी कंपनी के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।











