Haryana News

Haryana: हरियाणा में सरपंचों की हुई मौज, मिलेंगे 11 से 51 लाख रुपये, जानिये क्या है सरकार की योजना ?

Haryana:  हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था को और ज्यादा सक्षम, पारदर्शी और जन उत्तरदायी बनाने के लिए निरंतर सुधार किए जा रहे है।

इसी कड़ी में 5000 से अधिक पीपीपी जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को 11 से 51 लाख रुपये व 5000 से कम परिवार पहचान पत्र जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को 05 से 31 लाख रुपये तक राज्य स्तर, जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने गत दिनों पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर की थी।Haryana

 

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना के तहत उन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, जल संरक्षण, महिला नेतृत्व, कृषि उत्पादकता, डिजिटल संपर्क और टिकाऊ बुनियादी ढांचे जैसे सामाजिक – आर्थिक मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। इस योजना का उद्देश्य है कि पंचायतें न केवल योजनाओं को क्रियान्वित करें, बल्कि जनभागीदारी के साथ टिकाऊ समाधानों की मिसाल भी बनें।Haryana

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पढ़ी -लिखी पंचायतों में इस बार युवाओं को भागीदारी बढ़ी है और बड़ी संख्या में पंच-सरपंच ब्लॉक समिति व जिला परिषद् के सदस्य व चेयरमैन चुनकर आए हैं। ये युवा जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को मूर्त रूप देने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

श्रेणी 1-5000 से अधिक पीपीपी जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को 11 से 51 लाख रुपये तक की दी जाएगी पुरस्कार राशि

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार ग्राम पंचायतों को 2 श्रेणियों के तहत राज्य स्तर, जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रेणी 1-5000 से अधिक पीपीपी जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में राज्य स्तर पर तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 51 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 31 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी प्रकार जिला स्तर पर पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 31 लाख रुपये और दूसरे स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 21 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।Haryana

 

श्रेणी 2-5000 से कम पीपीपी जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को 05 से 31 लाख रुपये तक की दी जाएगी पुरस्कार राशि

उन्होंने कहा कि श्रेणी 2- 5000 से कम पीपीपी जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 31 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 21 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। जिला स्तर पर पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 21 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह सभी राशि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!