Haryana : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला  

Haryana :  हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने उन्हें दिल्ली के होटल शांगरी-ला से पकड़ा है। छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी माने जाने वाले छौक्कर की कंपनी साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपए ले लिए। बाद में उन्होंने न लोगों को घर दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद ED ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

घर बनाकर देने के बदले लिए 616.41 करोड़
धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर और विकास की कंपनी साई आइना फॉर्म्स (अब माहिरा इंफाटेक प्राइवेट लिमिटेड), सीजर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड और माहिरा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किफायती आवास योजना निकाली थी। जिसके तहत हजारों खरीदारों को गुरुग्राम के सेक्टर 68, सेक्टर 103 और सेक्टर 104 में मकान उपलब्ध कराने का वादा किया गया। इसके बदले उनसे लगभग 616.41 करोड़ रुपए ले लिए गए।

इसके बावजूद लोगों को घर नहीं दिए गए। बाद में पता चला कि घर खरीदारों से एकत्र की गई रकम को इन्होंने निजी लाभ के लिए खर्च कर दिया। कंपनी ने करोड़ों रुपए फर्जी निर्माण लागत, महंगी ज्वैलरी और शादियों में खर्च किए। शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने छौक्कर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

लग्जरी गाड़ियां, कैश और ज्वेलरी जब्त की
इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के शक में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद जुलाई 2023 में छौक्कर के आवास और कंपनियों पर छापेमारी की गई। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ED ने सीज किया था।

इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी। 30 अप्रैल 2024 को छौक्कर के बेटे सिकंदर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

हाईकोर्ट ने सरेंडर के ऑर्डर दिए थे, फरार हुए छौक्कर
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वॉर्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बाद भी धर्म सिंह ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई।

विधानसभा चुनाव के बाद ED की टीम छौक्कर को गिरफ्तार करने के लिए समालखा में उनके घर पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिले।
विधानसभा चुनाव के बाद ED की टीम छौक्कर को गिरफ्तार करने के लिए समालखा में उनके घर पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिले। Haryana  

चुनाव के बाद घर गिरफ्तार करने पहुंची टीम
विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद ED की टीम धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार करने के लिए उनके समालखा स्थित आवास पर पहुंची थी। इस दौरान धर्म सिंह छौक्कर अपने घर मौजूद नहीं थे। पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ के बाद करीब 2 घंटे बाद ED की टीम वापस लौट गई।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!