Haryana: गुरुग्राम को सरकार से मिली सौगात, यहां बनेगा नया बस स्टैंड

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हाल ही में विधानसभा में बजट 2025-26 पेश किया। इस बजट में सरकार ने गुरुग्राम को कई सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री बजट पेश किया। गुरुग्राम में सेक्टर-36 बस स्टैंड को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसलिए इस बस स्टैंड का निर्माण बजट वर्ष 2025-26 में किया जाना है। यही वजह है कि इस वित्त वर्ष में दोनों बस स्टेशन बनने की उम्मीद है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहर के मुख्य बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग को 2015 में कंडम घोषित कर दिया गया था, लेकिन अभी तक नया बस स्टैंड बनाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। यही वजह है कि रोडवेज विभाग ने सीपीआर पर सेक्टर-36 में 15 एकड़ जमीन पर बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव रखा है। रोडवेज विभाग ने पहले सेक्टर-29 और राजीव चौक पर नए बस स्टैंड बनाने के लिए जमीन का चयन किया था, लेकिन प्रोजेक्ट पर ज्यादा प्लानिंग नहीं हो पाई। राजीव चौक के पास चयनित जमीन का कुछ हिस्सा मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यहां बस स्टैंड निर्माण प्रोजेक्ट फिलहाल पूरा नहीं हो सका।

दोनों बस स्टैंड जल्द बनेंगे
अब परिवहन विभाग को सेक्टर-36 में एचएसआईआईडीसी से जमीन खरीदकर नया बस स्टैंड बनाना है। इसके साथ ही जमीन की पैमाइश भी पूरी हो चुकी है। इसके अलावा मौजूदा बस स्टैंड भी लगभग ध्वस्त हो चुका है। यहां भी परिवहन विभाग द्वारा पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत नया बस स्टेशन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पेश बजट में दोनों बस स्टैंड को शामिल किया है।











