Old Gurugram Metro के दूसरे फेज़ को मिली मंज़ूरी, सेक्टर 9 से साइबर सिटी तक दौड़ेगी मेट्रो

Old Gurugram Metro : गुरुग्राम वासियों के लिए एक अच्छी खबर हैं । एक तरफ जहां ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले फेज पर जोर शोर से निर्माण कार्य चल रहा है तो वहीं अब दूसरे फेज को भी हरियाणा सरकार से हरी झंडी मिल गई है । हरियाणा सरकार ने दूसरे फेज में मेट्रो कॉरिडोर बनाने के टेंडर को मंजूरी दे दी है ।

अगले सप्ताह में खुलेंगे टेंडर

हरियाणा सरकार से फाइनल मंजूरी मिलने के बाद अब ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रुट के दूसरे फेज के टेंडर जल्द ही खुलेंगे उम्मीद है कि नवरात्रि से पहले गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड इस टेंडर को जारी कर देगा । आपको बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रुट के दूसरे फेज पर लगभग 1662 करोड़ रुपए की लागत आएगी ।

15.3 KM लंबे रुट में यहां होंगे स्टेशन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रुट के दूसरे फेज में करीब 15.3 किलोमीटर लंबा मेट्रो मार्ग तैयार होना है जो कि गुरुग्राम के सेक्टर 9 स्टेशन से डीएलएफ साइबर सिटी तक जाएगा । इस रुट पर कई स्टेशन बनाए जाएंगे जिसके बाद पुराना शहर भी कनेक्टिविटी में नए शहर के मुकाबले खड़ा हो जाएगा ।

ये स्टेशन होंगे

दूसरे फेज में बनने वाले स्टेशनों में सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर 5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर 3, बजघेड़ा रोड़, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर 23ए, सेक्टर 22, सेक्टर 21, उद्योग विहार फेज 1 और डीएलएफ साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन शामिल हैं ।

इस फेज़ में बनने वाले मेट्रो रुट पर कई अंडरपास और फ्लाइओवर बनाने का भी प्लान बनाया जा रहा है । जीएमआरएल की तरफ से सेक्टर 5 से लेकर शीतला माता रोड़ तक अंडरपास, बजघेड़ा रोड़ और सुशील एमा मार्ग से ओल्ड दिल्ली रोड़ की तरफ डबल डेकर फ्लाइओवर बनाने की प्लानिंग है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤