Haryana News: हरियाणा सरकार का तोहफा, सफाई कर्मियों के वेतन में कर दी जबरदस्त बढ़ोतरी, नशा मुक्ति केंद्रों के विस्तार का भी ऐलान
Haryana Safai karmchari Vetan Bdhotari: हरियाणा के सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों का जीवन और बेहतर हो जाएगा।

Haryana News: हरियाणा के सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों का जीवन और बेहतर हो जाएगा।
कितना बढ़ा वेतन?
सरकार ने सफाई कर्मचारियों का वेतन 2100 रुपये बढ़ा दिया है। सिरसा में संत कबीर दास जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा की।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में एक बड़ी घोषणा की।
नायब सैनी ने किया खास ऐलान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने संकल्प पत्र में जो कहा है, उसे हम लागू करेंगे। सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। सीएम ने 31 लाख रुपये आवंटित करने की घोषणा की, जिसका उपयोग समाज के अनुसार विकास कार्यों में किया जाएगा।
ये 2 बड़े काम भी जल्द होंगे
सीएम ने कहा कि सिरसा में निर्माणाधीन सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज के साथ 100 बिस्तरों वाला नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। डबवाली में 10 बिस्तरों वाले नशा मुक्ति केंद्र की क्षमता बढ़ाकर 30 की जाएगी। ऐलनाबाद सरकारी अस्पताल के पास नया नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा।