Gurugram NewsHaryana News

Gurugram News: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, गुरुग्राम में यहाँ बनेगा डिज्नीलैंड थीम पार्क

Gurugram Disneyland Park: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम जिले को बड़ा तोहफा दे दिया है। हरियाणा सरकार के नए प्रोजेक्ट की बात करें तो गुरुग्राम के पचगांव चौक के पास 500 एकड़ भूमि पर एक भव्य डिज्नीलैंड थीम पार्क बनने वाला है। हरियाणा सरकार ने इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए पचगांव चौक के निकट उपयुक्त स्थल का चयन किया है।

Gurugram News: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम जिले को बड़ा तोहफा दे दिया है। हरियाणा सरकार के नए प्रोजेक्ट की बात करें तो गुरुग्राम के पचगांव चौक के पास 500 एकड़ भूमि पर एक भव्य डिज्नीलैंड थीम पार्क बनने वाला है। हरियाणा सरकार ने इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए पचगांव चौक के निकट उपयुक्त स्थल का चयन किया है।

यह क्षेत्र अपनी रणनीतिक स्थिति तथा दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा होने के कारण इस परियोजना के लिए आदर्श है। डिज़्नीलैंड जैसे विश्वस्तरीय आकर्षण की स्थापना से हरियाणा भारत के पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन परियोजनाओं के सिलसिले में बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। Gurugram News

इस दौरान हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने, राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा इसे विश्व मानचित्र पर प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिज़्नीलैंड हरियाणा, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक परिवर्तनकारी अवसर साबित होगा। यह डिज़्नीलैंड राज्य के साथ-साथ देश को आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक लाभ प्रदान करेगा।

इस परियोजना का उद्देश्य एक विश्व स्तरीय मनोरंजन केंद्र बनाना है जो बाजार और कनेक्टिविटी का लाभ उठा सके। इस परियोजना से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी, बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा और आसपास के क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में कई फॉर्च्यून कंपनियों के मुख्यालय हैं और यह राज्य की अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक योगदान देता है। गुरुग्राम में आगामी ग्लोबल सिटी परियोजना की स्थापना इस क्षेत्र में एक और मील का पत्थर होगी।

इसलिए, प्रस्तावित डिज़नीलैंड परियोजना के लिए गुरुग्राम सबसे उपयुक्त स्थान होगा। इस परियोजना के लिए मानेसर में पचगांव चौक के पास लगभग 500 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। यह परियोजना हरियाणा के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है और यदि डिजनीलैंड भारत में अपनी परियोजना स्थापित करता है तो इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा विदेशी पर्यटक भी भारत आएंगे और राज्य का राजस्व बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए कर्म के संदेश को पूरे विश्व में फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन करती है तथा आज सरस मेले सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। Gurugram Disneyland Park

Gurugram News Network
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!